सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City traffic thrown out of gear by vehicles descending from the mountains.

Nainital News: पहाड़ से उतरी गाड़ियों से शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
City traffic thrown out of gear by vehicles descending from the mountains.
रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैंची धाम आश्रम के स्थापना दिवस के बाद लोग वापसी कर रहे हैं। बुधवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर जाम की चपेट में आ गया। सुबह दस बजे के करीब पहाड़ से उतरने वाले वाहन सीधे हल्द्वानी शहर की ओर आने लगे। नैनीताल रोड पर सरकारी कार्यालयों के कारण यहां फरियादियों की भीड़ भी ज्यादा थी। ऐसे में दोनों लेन पर जाम लग गया। 12 बजे जाम बढ़ा और कालू सिद्ध मंदिर से तिकोनिया के साथ-साथ काठगोदाम में नरीमन से रानीबाग तक पहिए जाम हो गए।

दोपहर एक बजे नैनीताल मार्ग पर जाम की वजह से इससे जुड़े अन्य संपर्क मार्ग पर भी जाम लगा। बाइक के अलावा कार सवारों ने नैनीताल रोड से तिकोनिया-वर्कशॉप लाइन की ओर पहुंच गए। यह मार्ग भी रोडवेज से तिकोनिया तक जाम से जूझने लगा। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये शहर में जाम का अलर्ट जारी हुआ तो पुलिस आनन-फानन तिकोनिया, नरीमन प्वाइंट से वाहनों को निकालने में जुट गई। नरीमन के पास तत्काल डायवर्जन लगाया गया। ऊपर से आने वाले वाहनों को गौलापार बाईपास भेजा गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और जाम हटा।

रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।    संवाद

रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।    संवाद

रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।    संवाद

रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed