{"_id":"6a33081a34de328fb60c57a1","slug":"upcl-deployed-10-teams-to-install-smart-meters-haldwani-news-c-337-1-hld1039-133776-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यूपीसीएल ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 10 टीमें उतारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यूपीसीएल ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 10 टीमें उतारीं
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपीसीएल ने शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में बुधवार को 10 टीमों की ओर से टीपीनगर, फूलचौड़, कमलुवागांजा बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाए गए। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन के अंतर्गत इन दिनों अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
मंगलवार को सुभाषनगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हंगामा हो गया था। इस दौरान लोगों ने गलत बिल जारी होने पर यूपीसीएल के अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई थी। इस पर टीम मीटर लगाने का काम छोड़कर लौट आई। बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए। यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण डिविजन में 83,771 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष 28,387 मीटर ही लग पाए हैं। टाउन डिविजन में 50 हजार के सापेक्ष 50 फीसदी मीटर लग पाए हैं। संवाद
स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम में शामिल यूपीसीएल और निजी कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं को इसके फायदे बता रहे हैं। उपभोक्ता की सहमति के बाद ही मीटर बदला जा रहा है।
विज्ञापन
एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल