सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   108 service stuck in traffic jam, cries echoed in ambulance; mother and child admitted to hospital

Nainital News: जाम में फंसी 108 सेवा, एंबुलेंस में गूंजी किलकारी; जच्चा-बच्चा को अस्पताल में कराया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Feb 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल के कैंची धाम में जाम में फंसी 108 एम्बुलेंस में महिला ने सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया।

108 service stuck in traffic jam, cries echoed in ambulance; mother and child admitted to hospital
अस्पताल में भर्ती कविता और उनका नवजात शिशु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 नैनीताल के कैंची धाम क्षेत्र में जाम में फंसी 108 में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 108 कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराने के बाद जच्चा बच्चा को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों स्वस्थ हैं। एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ मां और बच्चे की जान बच गई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार कैंची धाम शहेतर निवासी कविता को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसके परिजन व आशा कार्यकर्ता ने अस्पताल ले जाने के लिए 108 को सूचित किया। घर दूर होने के कारण परिजन किसी तरह उसको सड़क तक ले आये। भवाली से 108 भी मौके पर पहुंच गई। गर्भवती महिला को नैनीताल की ओर लाने के दौरान एम्बुलेंस लंबे जाम में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा भी बढ़ गई। महिला दर्द से चिल्लाई तो एंबुलेंस में तैनात तकनीशियन सुनील बिष्ट ने आशा कार्यकर्ता भगवती देवी की मदद से जाम में फंसी एम्बुलेंस में ही महिला की सफल डिलीवरी करा दी। कुछ ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। सफल प्रसव के बाद एम्बुलेंस कर्मियों की जान में जान आई। जिसके बाद जाम से निकलकर एंबुलेंस ने जच्चा और बच्चा दोनों को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

108 में तैनात स्टाफ़ ने आपातकालीन स्थिति में महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई है। जच्चा बच्चा दोनों को भर्ती कर जांच कर ली गई है। दोनों स्वस्थ हैं। -प्रेमा फर्कियाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल

पूर्व में कई बार एंबूलेंस में डिलीवरी के मामले हुए हैं। एंबूलेंस में मौजूद स्टाफ आपातकालीन स्थितियों के लिए ट्रेंड होते हैं। एसे मौकों पर डॉक्टरों की सलाह के बाद कई बार डिलीवरी करानी पड़ती है। -चंद्र प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी 108, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed