{"_id":"6989b23eedf25929220fcd82","slug":"video-youth-from-a-particular-community-raped-a-minor-leaving-the-girl-pregnant-in-bhawali-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: भवाली में समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, किशोरी गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: भवाली में समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, किशोरी गर्भवती
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:39 PM IST
Link Copied
नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसके गर्भावती होने से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू वादी संगठन के पदाधिकारियों ने भवाली कोतवाली का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बदलती डेमोग्राफी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। कोतवाली का घेराव करने की सूचना पर एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्रा ने मौकै पर पहुंचकर नाराज कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस दौरान पुलिस की कार्यकताओं से कहासुनी भी हुई। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, खजान भट्ट और प्रकाश आर्य ने कहा कि समुदाय विशेष के युवक साहिल ने क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डेमोग्राफी बढ़ते जा रही है लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ ही लव जिहाद के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों ने आरोपी को पहले भी लड़की के मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के लोग हिंदू मां-बेटियों को बहला फुसलाकर कर उनके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसके गर्भावती होने से नाराज हिंदू वादी संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराई। लोगों ने जय श्री राम और वंदेमातरम के नारे लगाकर ऐसे आरोपियों को चिन्हित कार्रवाई की मांग की। साथ ही भवाली नगर पालिका पहुंचकर आरोपी के मकान के अवैध होने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने डीएम और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। सांसद ने पीड़ित किशोरी के परिजनों के साथ होने की बात कहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों को सरकार नहीं बर्दाश्त करेगी। सांसद ने भवाली के रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्र में बदलती डेमोग्राफी पर चिंता जताते हुए जांच कर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बने मकानों पर कार्रवाई को कहा है। इस दौरान शिवांशु जोशी, जुगल किशोर मठपाल, पवन भाकुनी, वर्षा आर्या, कंचन साह, रवि कुमार, शरद पांडे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।