फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   14-year-old girl turns out to be seven months pregnant in nainital

UK: सात माह की गर्भवती निकली 14 साल की किशोरी, पेट बढ़ा देख परिजनों ने पूछताछ की तो सामने आया मामला; FIR दर्ज

Thu, 13 Aug 2026 08:10 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 13 Aug 2026 08:10 PM IST
सार

नैनीताल के बेतालघाट थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के सात माह की गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 20 वर्षीय आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
14-year-old girl turns out to be seven months pregnant in nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल के बेतालघाट थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय एक किशोरी के सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 20 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बीते शनिवार से पेट दर्द की शिकायत के चलते किशोरी स्कूल नहीं जा रही थी। परिजनों ने जब उसके पेट का आकार बढ़ता हुआ देखा तो उन्होंने सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान डरी-सहमी किशोरी ने बताया कि कई माह पहले क्षेत्र के ही एक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

विज्ञापन

बेटी की आपबीती सुनकर सन्न रह गए परिजनों ने तुरंत बेतालघाट थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बृहस्पतिवार को पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकीय जांच और अल्ट्रासाउंड के बाद किशोरी के करीब सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed