फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Robbery of Rs 12.50 lakh from cash collection worker revealed in rudrapur

UK: कैश कलेक्शन कर्मी से 12.50 लाख की लूट का खुलासा, चार धरे; सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों तक पहुंची पुलिस

Thu, 13 Aug 2026 08:00 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 13 Aug 2026 08:00 PM IST
सार

रुद्रपुर पुलिस ने मलसी रोड पर कैश कलेक्शन कर्मी से 12.50 लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। 

विज्ञापन
Robbery of Rs 12.50 lakh from cash collection worker revealed in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रुद्रपुर पुलिस ने मलसी रोड पर आठ अगस्त को कैश कलेक्शन कर्मी से हुई साढ़े 12 लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। घटना में शामिल चार अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं।

विज्ञापन

 

बुधवार को एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मलसी निवासी विनीत पाठक कैश कलेक्शन का काम करते हैं। आठ अगस्त को वह किच्छा से कलेक्शन कर घर लौट रहे थे। मलसी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तमंचे से हमला कर उन्हें डराया और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 12.50 लाख रुपये थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ प्रिंसदीप सिंह निवासी पसियापुर, बिलासपुर रामपुर, उसके पिता हरपाल सिंह, हरजीत सिंह निवासी हल्द्वानी और सतपाल सिंह निवासी कोपा किरपाली, गुलरभोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.10 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन

नाबालिग ने बनाई थी लूट की योजना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संरक्षण में लिए गए नाबालिग ने ही लूट की योजना बनाई थी। पूछताछ में उससे घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed