Uttarakhand News: ग्राउंड में मिला मजदूर का शव, पत्नी ने की शिनाख्त; पति के साथियों पर हत्या का लगाया आरोप
किच्छा रोड स्थित एक ग्राउंड में काम पर निकले मजदूर का शव संदिग्ध हालत में मिला। शुरू में पहचान नहीं हो पाई, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी ने शव को अपने पति के रूप में पहचाना और उसके कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा रोड स्थित एक ग्राउंड में काम के लिए घर से निकले मजदूर का शव संदिग्ध हालत में मिला। पहले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी लेकिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पत्नी ने युवक की पहचान की और पति के कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को बुधवार देर रात बगवाड़ा भट्टा के पास स्थित ग्राउंड में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी रखवा दिया और शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम पहुंचकर रंपुरा निवासी माया ने शव की पहचान बरेली निवासी विजय (35) के रूप में की। महिला ने बताया कि उlका पति राजमिस्त्री का काम करता है और बुधवार सुबह उसने उसे खाना बनाकर दिया था और दोपहर में पति ने कॉल कर कहा था कि वह शाम को वापस आ जाएगा लेकिन देर रात तक विजय घर नहीं पहुंचा। उसने काफी खोजबिन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसे अगली सुबह पड़ोसियों ने उसके शव मिलने की सूचना दी। पत्नी ने आरोप लगाया कि 25 दिन पहले ही उसके पति की रुद्रपुर के कुछ लोगों से दोस्ती हुई थी और अक्सर वह उसके साथ ही काम पर निकलते थे। बुधवार को भी विजय उन्हीं लोगों के साथ निकले थे।
आरोप है कि एक हफ्ते पहले उसने शराब पीने को लेकर उनके दोस्तों को घर जाकर समझाया था जिसपर वह लोग उग्र हो गए थे और उनके घर की महिलाओं ने उसके साथ हाथापाई की थी और धमकी दी थी कि पति-पत्नी को साथ नहीं रहने देंगे। पत्नी का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने उसका गला दबाकर हत्या की है। आरोप है कि उसके जेब में पैसे रखे थे वह भी गायब हैं। मृतक अपने पीछे पांच वर्षीय बेटा और सात वर्षीय बेटी को छोड़ गया है।
शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश कुमार, प्रभारी सीओ रुद्रपुर