सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   19-year-old girl, who went missing from the Mukhani area of Haldwani, was recovered by the police along with

लव जिहाद: हल्द्वानी में युवती ने मां को जड़ा थप्पड़, पिता से की बदसलूकी, आरोपी युवक संग रहने पर अड़ी

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने करीब एक महीने बाद बरामद कर लिया लेकिन पुलिस के अनुसार युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए हैं और आगे की कार्रवाई उन्हीं के आधार पर की जाएगी।

19-year-old girl, who went missing from the Mukhani area of Haldwani, was recovered by the police along with
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब लापता मिली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस चौकी में अपनी ही मां को थप्पड़ मार दिया और पिता से बदसलूकी कर डाली। इतना ही नहीं, युवती अपहरण के आरोपी बताए जा रहे शादीशुदा युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। अमरावती कॉलोनी निवासी सब्जी का ठेला लगाने वाले की बेटी 26 फरवरी को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पड़ोस में दर्जी की दुकान चलाने वाले युवक रहमत के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, युवती सिलाई सीखने के लिए अक्सर रहमत की दुकान पर जाती थी। घटना वाले दिन दोनों अचानक गायब हो गए। करीब एक माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हाल ही में युवती द्वारा बैंक के संयुक्त खाते से रुपये निकालने के बाद उसके हल्द्वानी में होने का सुराग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर आरटीओ पुलिस चौकी लाया। गुरुवार शाम यहां परिजनों और विभिन्न संगठनों के पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान मां के घर चलने के आग्रह पर युवती भड़क गई और उसने थप्पड़ मार दिया। उसने पिता की बात भी नहीं मानी और उनके साथ बदसलूकी करते हुए आरोपी युवक के साथ रहने की जिद दोहराती रही। पुलिस के मुताबिक, युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रहमत पर बेटी का ब्रेन वॉश करने का आरोप
पीड़ित पिता ने कहा कि रहमत पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी अब उसके साथ नहीं रहती है। उनका कहना है कि आरोपी ने सिलाई सिखाने के बहाने उनकी बेटी को बहला-फुसलाया और उसका ब्रेन वॉश कर दिया है। यही कारण है कि बेटी उनके साथ नहीं जाना चाहती। उनके अनुसार बेटी का अभी नाम नहीं बदला है लेकिन कलमा... जैसे शब्द सुनने को मिले। उन्होंने कहा कि मुझे मेरी बेटी वापस चाहिए।

दर्जी को सौंपने की मांग, कई घंटे चला हंगामा
आरटीओ पुलिस चौकी में भीड़ ने हिरासत में लिए गए दर्जी को सौंपने की मांग कर दी। चौकी पर पुलिस कर्मियों की संख्या कम थी और भीड़ ज्यादा। अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने दर्जी को चौकी के अंदर ही रखा। पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे तो मामला निपटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed