सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   526 policemen transferred in Kumaon

Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 06 Apr 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कुमाऊं रेंज में 526 पुलिसकर्मियों के तबादले कर उन्हें समय पर कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

526 policemen transferred in Kumaon
विज्ञापन

विस्तार

कुमाऊं रेंज में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल ने 526 दरोगा और कांस्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। सभी संबंधित कप्तानों को स्थानांतरित कर्मियों को शुक्रवार तक कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos

जारी तबादला सूची में 23 दरोगा, नौ सहायक उपनिरीक्षक, 92 हेड कांस्टेबल और 357 कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें कई ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो लंबे अवकाश पर हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी और पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत के एसपी को शुक्रवार तक कर्मियों को कार्यमुक्त कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। से कई जिलों में पुलिसकर्मियों की कमी दूर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

124 दरोगा पर आईजी नाराज
पुलिस महानिरीक्षक 124 दरोगा से नाराज हैं जो पुराने जिलों का मोह नहीं छोड़ पाए हैं। इन दरोगाओं का स्थानांतरण वर्ष 2021, 2024 और 2025 में हुआ था लेकिन वे रिलीव नहीं हुए। ऊधमसिंह नगर के एक दरोगा का तो वर्ष 2021 में तबादला हुआ था लेकिन उन्हें अब तक रिलीव नहीं किया गया है। आईजी ने ऐसे ही 124 दरोगाओं की चार सूची भी संबंधित कप्तानों को भेजी है।

सभी पुलिस कप्तानों को 10 अप्रैल तक स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को रिलीव करने का निर्देश जारी किया है। यदि अब भी शिथिलता बरती गई तो जनपद प्रभारी उत्तरदायी होंगे। स्थानांतरित पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता मानते हुए वेतन रोकने का भी आदेश पारित किया जा सकता है। - रिद्धिम अग्रवाल, आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed