सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chaos erupts after in-charge beaten up in a weighing dispute at Gaula River, 11 gates closed

Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 06 Apr 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

गौला नदी के देवरामपुर निकासी गेट पर रविवार को बिना तौल डंपर ले जाने को लेकर गेट इंचार्ज और खनन व्यवसायी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। विकास निगम कर्मचारियों ने लालकुआं से हल्द्वानी तक  11 गेटों से निकासी बंद कर दी।

Chaos erupts after in-charge beaten up in a weighing dispute at Gaula River, 11 gates closed
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गौला नदी से बगैर तौल के डंपर ले जाने पर देवरामपुर गेट पर गेट इंचार्ज और खनन व्यवसायी के बीच रविवार को हुई तीखी बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि खनन व्यवसायी ने गेट इंचार्ज सौरभ मराठा को पीटने के साथ ही वीडियो बनाते वक्त उनका मोबाइल तोड़ दिया। घटना से नाराज वन विकास निगम कर्मचारियों ने लालकुआं से हल्द्वानी तक सभी 11 गौला निकासी गेटों से निकासी बंद कर दी। घटना के बाद मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई।

Trending Videos


रविवार सुबह देवरामपुर गौला निकासी गेट पर बगैर तौल के करीब एक दर्जन वाहन नदी में प्रवेश कर गए। सूचना मिलने पर गेट इंचार्ज सौरभ मराठा मौके पर पहुंचे और वाहन स्वामियों को दोबारा तौल कराने के निर्देश दिए। खनन व्यवसायियों ने बताया कि कांटे में खराबी के कारण तौल दर्ज नहीं हो पाई। गेट इंचार्ज ने भरी गाड़ियों को खाली कर फिर तौल के आदेश दिए तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बीच एक व्यवसायी ने उनको पीट दिया। इस दौरान वीडियो बना रहे गेट इंचार्ज का मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद वन निगम कर्मचारियों ने पहले देवरामपुर और फिर लालकुआं से शीशमहल तक सभी गेटों पर कामकाज ठप कर दिया। मौके पर पुलिस, वन विभाग और वन निगम के अधिकारी पहुंच गए। कोतवाली में कई कारोबारियों ने समझौते की पहल की। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इधर देवरामपुर गौला निकासी गेट के अध्यक्ष भगवान धामी ने कहा कि मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन विवाद की मुख्य वजह कांटे में आई खराबी रही है। इस कारण वाहनों का वजन कंप्यूटर में दर्ज नहीं हो पाया और मामला बढ़ गया। गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने मारपीट की घटना की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed