{"_id":"69d386a780b0090a820d2400","slug":"video-taxi-drivers-took-advantage-of-the-shortage-of-buses-in-nainital-and-charged-exorbitant-fares-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: बसों की कमी का फायदा उठाकर टैक्सी चालकों ने वसूला मनमाना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: बसों की कमी का फायदा उठाकर टैक्सी चालकों ने वसूला मनमाना किराया
गायत्री जोशी
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:40 PM IST
Link Copied
नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग पर शनिवार को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तल्लीताल स्थित बस स्टैंड पर घंटों इंतजार के बाद भी रोडवेज बसें उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। इस स्थिति का लाभ उठाते हुए टैक्सी चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाया और हल्द्वानी तक का किराया दोगुने से भी अधिक वसूलना शुरू कर दिया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बसें न मिलने पर जब वे टैक्सी स्टैंड पहुंचे, तो चालकों ने प्रति सवारी 300 से 500 रुपये तक की मांग की, जबकि सामान्य किराया इससे काफी कम है। रोडवेज इंचार्ज विमला रौतेला ने कहा कि बसें जाम में फंस गई थी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों से अतिरिक्त फेरे भी लगाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।