{"_id":"6a6ae33e1b79b684bd0a4028","slug":"a-car-with-delhi-registration-number-fell-into-a-drain-in-nainital-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: नैनीताल में दिल्ली नंबर की कार नाले में गिरी, गलत दिशा में चलाने से हुआ हादसा; कोई घायल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: नैनीताल में दिल्ली नंबर की कार नाले में गिरी, गलत दिशा में चलाने से हुआ हादसा; कोई घायल नहीं
Thu, 30 Jul 2026 11:08 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:08 AM IST
सार
नैनीताल के मल्लीताल मेट्रोपोल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह गलत दिशा में कार चलाने के कारण एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। चालक सामने से आ रही कार को रास्ता देने के प्रयास में संतुलन बिगड़ बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
नैनीताल में दिल्ली नंबर की कार नाले में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल के मल्लीताल स्थित मेट्रोपोल क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह गलत दिशा में कार चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। सामने से आ रहे वाहन को पास देने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल मेट्रोपोल क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक कार चीना बाबा से मस्जिद की ओर गलत दिशा में चलाए जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार चालक सामने से आ रही कार को रास्ता देने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर कार के दिल्ली नंबर होने के कारण इसे किसी पर्यटक का वाहन माना जा रहा था। हालांकि जांच के दौरान पता चला कि वाहन मल्लीताल निवासी अभय भंडारी का है।
विज्ञापन
कोतवाल राजेन्द्र रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार किसी पर्यटक की प्रतीत हो रही थी, लेकिन जांच में वाहन स्थानीय निवासी का निकला। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन