सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A new chapter of modern education will begin at the Patwadangar campus of Kumaon University.

Nainital News: कुमाऊं विवि के पटवाडांगर परिसर में शुरू होगा आधुनिक शिक्षा का नया अध्याय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A new chapter of modern education will begin at the Patwadangar campus of Kumaon University.
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के बहुप्रतीक्षित पटवाडांगर स्थित नव विकसित मेरू परिसर के निर्माण की बाधा दूर हो गई हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परिसर न केवल क्षेत्र में उच्च शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के तहत स्वीकृत इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पटवाडांगर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। हाल ही में जिला प्रशासन के सहयोग से परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि इस परिसर का मुख्य उद्देश्य रोजगारपरक और शोधोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देना है। परियोजना के तहत यहां आधुनिक अकादमिक ब्लॉक, उन्नत प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी और शोध केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यहां ऐसे पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है जो वर्तमान उद्योग की जरूरतों के अनुरूप हों। सोमवार को आधारशिला रखने के साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी ताकि समयबद्ध तरीके से परिसर को तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed