सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Foreign fruit persimmon will be seen for the first time in Nainital

Nainital News: नैनीताल में पहली बार दिखेगा विदेशी फल पर्सिमॉन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Foreign fruit persimmon will be seen for the first time in Nainital
विज्ञापन
नैनीताल। पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक खेती के साथ-साथ अब विदेशी फलों के व्यावसायिक उत्पादन की उम्मीद जग गई है। जैव प्रौद्योगिकी संस्थान पटवाडांगर ने जिले में पहली बार जापानी पर्सिमॉन उगाने में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह फल भविष्य में स्थानीय किसानों के लिए आय का सशक्त और लाभकारी विकल्प बन सकता है।


संस्थान के प्रभारी डॉ. सुमित पुरोहित के अनुसार, पर्सिमॉन (डायोस्पायरोस काकी) मूल रूप से पूर्वी एशियाई देशों का फल है। इसकी खेती के लिए 1000 मीटर से 1800 मीटर की ऊंचाई वाले सब-ट्रॉपिकल (उप-उष्णकटिबंधीय) क्षेत्र सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। जैव प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में संस्थान में इसका परीक्षण पौधा वर्ष 2021 में रोपित किया गया था जिसमें वर्तमान में प्रचुर मात्रा में पुष्पन देखा गया है। कृषि विशेषज्ञों ने इस फल की व्यावसायिक विशेषताओं को रेखांकित करते हुए बताया कि फसल चक्र: इसके फल सितंबर से दिसंबर के बीच पककर तैयार होते हैं जो किसानों को ऑफ-सीजन में लाभ दे सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विटामिन-ए, सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है फल

टमाटर की तरह दिखने वाला यह आकर्षक नारंगी फल स्वाद में मीठा होता है। इसे ताजा फल के अलावा सूखे रूप में भी बेचा जा सकता है जिससे इसके भंडारण और निर्यात की संभावना बढ़ जाती है। यह फल विटामिन-ए, सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का उत्कृष्ट स्रोत है। हृदय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गुणों के कारण बाजार में इसकी मांग प्रीमियम फ्रूट के रूप में रहती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि नैनीताल और आसपास की पहाड़ियों में इसकी खेती का विस्तार होता है तो यह पारंपरिक बागवानी के साथ-साथ किसानों के लिए एक नया कैश क्रॉप मॉडल साबित होगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होंगे बल्कि पर्वतीय कृषि की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed