सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health department will run awareness campaign to prevent dengue

Nainital News: डेंगू से बचाव को स्वास्थ्य विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Health department will run awareness campaign to prevent dengue
विज्ञापन
नैनीताल। आगामी बरसात और डेंगू के खतरे को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पंत ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जागरूकता बढ़ाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि बरसात में एडीज मच्छर से डेंगू फैलता है जो साफ पानी में पनपता है। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर, गमले और टंकियों की नियमित सफाई करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और मच्छरदानी का उपयोग करें। तेज बुखार, सिर दर्द और जोड़ों में दर्द डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। समय पर जांच और उचित इलाज से मरीज स्वस्थ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed