सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A triangular contest for the post of president, a direct contest for the post of vice president and secretary

Nainital News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर सीधी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 29 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A triangular contest for the post of president, a direct contest for the post of vice president and secretary
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के तहत शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के दावेदारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके बाद सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
Trending Videos

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने कहा कि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होना है। इसमें करीब दो दशक तक बार के अध्यक्ष रहे हरि शंकर कंसल, पूर्व अध्यक्ष रहे नीरज साह और पूर्व सचिव अरुण बिष्ट के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद तिवारी और कमल चिलवाल, सचिव पद पर संजय सुयाल व अनिल बिष्ट के बीच सीधी टक्कर है। उपसचिव पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी नीरज गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो. बिलाल, निर्मल कुमार, तारा आर्या, प्रेमा आर्या का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के तहत महिलाओं के लिए आरक्षित तीन कार्यकारिणी सदस्यों में से एक महिला सदस्य का चयन और होना है। चुनाव अधिकारी का कहना है कि इस पद पर जिला न्यायाधीश निजी विशेषाधिकारी के तहत नियुक्ति कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed