{"_id":"6a3306a7239c79846001a8c4","slug":"accusation-of-exploitation-and-intimidation-under-the-pretext-of-marriage-nainital-news-c-238-1-shld1020-127202-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। पुणे निवासी युवती ने नैनीताल के एक होटल कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। युवती ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवती के अनुसार, नवंबर 2025 में उसकी मुलाकात नैनीताल के एक होटल में कार्यरत हेमंत धौनी से हुई। आरोप है कि युवक ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए उससे प्रेम संबंध स्थापित किए और शादी का वादा किया। युवती का कहना है कि इसी भरोसे पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इस दौरान युवक ने कई बार आर्थिक मदद भी ली।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि अप्रैल 2026 में युवती नैनीताल आई जहां आरोपी के साथ उसके शारीरिक संबंध बने। युवती का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और पत्नी से तलाक की प्रक्रिया चल रही है। जब उसने इस बारे में सवाल किए तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। युवती ने आरोप लगाया है कि 12 जून को आरोपी उसके पुणे स्थित घर पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बिना बताए वहां से चला गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।