सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admissions for Library Science courses have begun at Kumaun University.

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Admissions for Library Science courses have begun at Kumaun University.
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी अब ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
Trending Videos

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बि. लिब में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है जबकि एम. लिब के लिए लाइब्रेरी साइंस में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड के एकीकृत समर्थ पोर्टल ukadmission.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. युगल जोशी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में लाइब्रेरी साइंस एक उभरता हुआ कॅरिअर विकल्प है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र न केवल सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में लाइब्रेरियन बन सकते हैं बल्कि विभिन्न शोध संस्थानों, संग्रहालयों और निजी कॉर्पोरेट डेटा सेंटर्स में भी सूचना प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी और ई-कंटेंट मैनेजमेंट के बढ़ते चलन ने इस क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं पैदा की हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed