सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   heavy rainfall disrupts life in nainital brings relief from summer heat

Nainital: बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, गर्मी से राहत पाने पहुंचे पर्यटकों ने लिया मौसम का आनंद

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 05 Jun 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बारिश के कारण लोगों की आवाजाही कम रही और पर्यटकों को भी कुछ समय के लिए होटलों व रेस्टोरेंटों में रुकना पड़ा।

heavy rainfall disrupts life in nainital brings relief from summer heat
बारिश के बीच रेनकोट पहनकर सफर करते दोपहिया वाहन चालक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर में तेज हो गई, जिससे शहर की रफ्तार कुछ समय के लिए थम सी गई। माल रोड, तल्लीताल और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही कम हो गई, जबकि पर्यटकों को होटलों और रेस्टोरेंटों में दुबकने को मजबूर होना पड़ा।

Trending Videos


बारिश के चलते तल्लीताल क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि बारिश ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की, लेकिन मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत पाने नैनीताल पहुंचे पर्यटकों के लिए यह मौसम किसी सौगात से कम नहीं रहा। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं और तापमान में आई गिरावट से मौसम बेहद सुहावना हो गया। पर्यटकों ने होटल की बालकनियों, झील किनारे और विभिन्न दर्शनीय स्थलों से बारिश और धुंध के मनमोहक नजारों का आनंद लिया। बारिश के बाद शहर में ठंड भी बढ़ गई। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। मौसम के इस बदले मिजाज ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई। वहीं, अचानक बदले मौसम का फायदा छाता और बरसाती बेचने वाले दुकानदारों को मिला। माल रोड, तल्लीताल और प्रमुख पर्यटक स्थलों के आसपास छाते व रेनकोट की दुकानों पर अच्छी बिक्री हुई। दुकानदारों का कहना है कि बारिश के कारण कारोबार में अपेक्षा से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed