{"_id":"6a2281d513b897072b02984d","slug":"cm-pushkar-dhami-inaugurates-and-lays-foundation-of-13-projects-worth-96-crore-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimtal: पर्यावरण दिवस पर सीएम की सौगात, 96 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal: पर्यावरण दिवस पर सीएम की सौगात, 96 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार
पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जिले के लिए 96.71 करोड़ रुपये की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
रामलीला मैदान मल्लीताल में 96 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम धामी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पर्यावरण दिवस पर भीमताल रामलीला मैदान मल्लीताल में पहुंचकर नैनीताल जिले को 96.71 करोड़ की लागत से 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने पौधारोपण के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बारिश के बीच भारी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे। सीएम ने 66.99 करोड़ की लागत के छह लोकार्पण और 29.71 करोड़ की सात योजनाओं का शुभारंभ किया। लोकार्पण में 45.68 करोड़ से कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रशासनिक भवन के रेनोवेशन, योगा, गणित एवं बीएड भवन निर्माण, 1.54 करोड़ से हरतोला सतपूरी मोटर मार्ग पुन निर्माण सुदृढीकरण, 2.51 करोड़ से रामगढ़ के मल्ला सूपी रूसानी दीगड कपुवा लोधिया मोटर मार्ग पुन निर्माण, 5.82 करोड़ की लागत से डीएसबी परिसर में महिला पुरूष छात्रावास, आईटी लैब निर्माण, 507.20 लाख से कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सोनगांव स्थित भूमि में लैक्चर कम सेमीनार ब्लाक निर्माण एवं 635.14 लाख से भीमताल में 10 शैय्यायुक्त आयुष चिकित्सालय निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
https://youtube.com/shorts/wwq1O3eONkA?si=EKzNxX3S1RLvnDbo
मुख्यमंत्री ने 9671.19 लाख की लागत से 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें 469.69 लाख से काठगोदाम बाईपास मोटर मार्ग 87 निर्माण, 175.54 लाख से रानीबाग प्रभाग के लिए काठगोदाम बाईपास द्वितीय चरण निर्माण, 1177.93 लाख काठगोदाम रानीबाग प्रभाग के लिए 75 मीटर स्पान स्टील ट्रस सेतु निर्माण, 1028.00 लाख से रामनगर, भंडारपानी, अमगडी, बोहराकोट, तल्ली सेठी, बेतालघाट, रतौडा भुजान जैना रींची, बिल्लेख मोटर मार्ग निर्माण, 36.65 लाख से नौकुचियाताल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में फेब्रिकेशन कार्य, 37.99 लाख से बर्धो आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चाहरदीवारी कार्य, 45.79 लाख से आयुर्वेदिक चिकित्सालय हल्सौ चाहरदीवारी एवं गेट निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos