{"_id":"6a398b39d44cc789ca06152c","slug":"ajays-family-appealed-to-the-central-government-for-help-nainital-news-c-418-1-ntl1004-7843-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अजय के परिवार ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अजय के परिवार ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामनगर। अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज के कप्तान अजय पंत की ब्रिटेन में गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने भारत सरकार और सांसदों से मदद की गुहार लगाई है। रामनगर के चिल्किया निवासी वीसी पंत के छोटे बेटे अजय पंत (38) पिछले कई वर्षों से समुद्री क्षेत्र में कार्यरत हैं। मौजूदा समय में वह एमवी स्मिर्टोस नामक तेल टैंकर के कप्तान हैं। चार जून को वह रूस के उस्त-लूगा टर्मिनल से लगभग एक लाख टन क्रूड ऑयल लेकर भारत के गुजरात स्थित सिक्का पोर्ट की ओर रवाना हुए थे। 14 जून को उन्हें ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था। तब से परिजन अजय की रिहाई के लिए परेशान हैं। अजय पंत की पत्नी ऋतु पंत ने भारत सरकार और नैनीताल, पौड़ी सांसद को पत्र लिखकर सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।