{"_id":"6a398b7b97e473e6a00d2832","slug":"the-governor-was-made-aware-of-the-four-problems-of-nainital-nainital-news-c-238-1-shld1023-127407-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल की चार समस्याओं से राज्यपाल को रूबरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल की चार समस्याओं से राज्यपाल को रूबरू कराया
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। मां नयना देवी व्यापार मंडल नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शिष्टाचार भेंट की। संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन और उपाध्यक्ष विकास जायसवाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने राज्यपाल को नैनीताल की समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा। व्यापार मंडल ने राज्यपाल के सम्मुख नैनीझील में गिर रहे सीवर का मुद्दा उठाया। साथ ही क्षतिग्रस्त लोअर मॉल रोड के सुदृढ़ीकरण कार्य में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि अपर मॉलरोड पर दबाव बढ़ गया है जिससे वहां भी दरारें (क्रैक्स) उभर आई हैं। आगामी मानसून को देखते हुए यह स्थिति बेहद खतरनाक है जिससे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को भारी असुविधा हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने पाइंस श्मशान घाट के जीर्णोद्धार में आ रही विभागीय अड़चनों को दूर करने और बोट हाउस क्लब के सामने वाले पार्क को सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित करने की मांग की। व्यापार मंडल ने इस पार्क को गोद लेकर इसकी देखरेख का जिम्मा स्वयं उठाने का प्रस्ताव भी रखा।