सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Media centre to be set up in Nainital, social media policy to be implemented soon: Joint Director

नैनीताल में मीडिया सेंटर बनेगा, सोशल मीडिया नीति जल्द होगी लागू : संयुक्त निदेशक

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 23 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Media centre to be set up in Nainital, social media policy to be implemented soon: Joint Director
विज्ञापन
नैनीताल। संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने सोमवार को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया और नैनीताल में मीडिया सेंटर के निर्माण हेतु भूमि चयन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीति भी जल्द लागू की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपाध्याय ने कार्यालय की व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पत्रकारों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को नैनीताल में मीडिया सेंटर के लिए भूमि चयन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। पत्रकारों ने चिकित्सा सुविधा के लिए अनुबंधित अस्पतालों की संख्या बढ़ाने और मान्यता संबंधी मुद्दे उठाए। उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के कल्याण के लिए सरकार कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed