{"_id":"6a861991c137ae43de0717f9","slug":"allegations-of-illegal-charges-for-electricity-and-water-in-hostels-haldwani-news-c-238-1-shld1023-129575-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छात्रावासों में बिजली-पानी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छात्रावासों में बिजली-पानी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
Thu, 20 Aug 2026 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रावासों में बिजली और पानी के बिल के नाम पर छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस अवैध वसूली और छात्रावासों में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ बुधवार को छात्र नेता चेतन बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचकर उच्चाधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा।
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन नियमों के विरुद्ध जाकर अलग-अलग माध्यमों से बिजली-पानी के नाम पर भारी शुल्क वसूल रहा है। इसके बावजूद छात्रावासों में मूलभूत सुविधाएं बेहद दयनीय स्थिति में हैं। कहा कि यदि छात्रों से भारी शुल्क लिया जा रहा है तो उसके बदले में उचित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देना भी विश्वविद्यालय की ही जिम्मेदारी है। इसके साथ ही छात्रों ने छात्रावासों में खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध न होने पर भी गहरी नाराजगी जताई। विवि के कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।