सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Auto-rickshaw driver's son to take flight towards his dreams in the Air Force.

Nainital News: ऑटो ड्राईवर का बेटा भरेगा एयर फोर्स में सपनों की उड़ान

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver's son to take flight towards his dreams in the Air Force.
विज्ञापन
हल्द्वानी। ब्लॉक भगवानपुर रोड निवासी ऑटो ड्राइवर के बेटे ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा पास कर एयरफोर्स विंग में प्रवेश लेकर सफलता की नई उड़ान भरी है। मूल रूप से जागेश्वर बोड़गांव निवासी केवलानंद भट्ट के पुत्र तनुज भट्ट (18) एनडीए मेन परीक्षा पास करने के बाद अब एयरफोर्स विंग में प्रवेश के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी साबित किया कि बिना किसी कोचिंग के भी एनडीए जैसी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। केवलानंद ने ऑटो चलाकर परिवार पाला है। परिवार में तनुज की माता मंजू भट्ट और 12वीं में पढ़ रहा छोटा भाई दिव्यांशु भट्ट हैं। तनुज के मुताबिक दसवीं कक्षा के दौरान ही कुछ फिल्में देखकर उनका मन एयरफोर्स की तरफ आकर्षित हुआ। तनुज ने कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा सरस्वती एकेडमी स्कूल से हासिल की। बताया कि उन्होंने ज्यादातर तैयारी ऑनलाइन की। यह जरूरी था कि इंटरमीडिएट में परसेंटेज भी कम न हो और एनडीए परीक्षा के लिए भी समय मिले। 24 जून को एयरफोर्स की ट्रेनिंग ज्वाइन कर तनुज सपनों की वह उड़ान भरेंगे जिससे उनके माता-पिता का सपना सच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed