सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brainstorming on forest fires and urban resilience at the workshop

Nainital News: कार्यशाला में जंगल की आग और शहरी लचीलेपन पर मंथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on forest fires and urban resilience at the workshop
विज्ञापन
नैनीताल। डॉ. आरएस टोलिया प्रशासन अकादमी में हिमालय की आपदाओं और दीर्घकालिक समाधानों पर दो दिवसीय कार्यशाला में बुध्पवार को दा प्रबंधन में नई तकनीक, जंगल की आग और शहरी लचीलेपन पर गहन चर्चा हुई। समापन पर विभागीय अधिकारी, वैज्ञानिक, प्रोफेसर और शोधकर्ता सहित करीब 135 प्रतिभागी शामिल हुए।

कार्यशाला के दूसरे दिन तीन सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में आपदा प्रबंधन में नई तकनीकों जैसे भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस), सुदूर संवेदन और प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली पर जोर दिया गया। आईआईटी रुड़की के सेवानिवृत्त प्रो. एसके घोष ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा और भूस्खलन जैसी आपदाओं के बढ़ते खतरे के बीच नई तकनीक जोखिम आकलन और समय पर चेतावनी देने में सहायक है। दूसरा सत्र हिमालय में जंगल की आग के प्रबंधन और पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर केंद्रित था। कुमाऊं की मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) तेजस्विनी पाटिल और अन्य विशेषज्ञों ने समुदाय आधारित उपायों और पारंपरिक ज्ञान के लाभ पर चर्चा की। तीसरे सत्र में शहरी विकास के निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी सहित विशेषज्ञों ने शहरी लचीलेपन और पहाड़ी इलाकों की टिकाऊ योजना पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed