सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus overturns on Haldwani-Didihat route, one dead, many injured

Nainital News: हल्द्वानी-डीडीहाट मार्ग पर बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 28 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bus overturns on Haldwani-Didihat route, one dead, many injured
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी से डीडीहाट बिर्थी जा रही केमू बस खूपी के पास सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। इसमें से छह लोगों को एसटीएच हल्द्वानी लाया गया। घायल एक महिला को ऑपरेशन के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद कुमार पांडे ने मौका पर जाकर निरीक्षण भी किया। यहां हादसे का शिकार हुई बस का फिटनेस व अन्य कागजात सही पाए।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, केमू बस शुक्रवार सुबह हल्द्वानी से चौदह यात्रियों को लेकर बिर्थी के लिए निकली थी। सुबह करीब सात बजे खूपी के पास बस चालक एक टैक्सी वाहन को पास दे रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया। बस टैक्सी से टकराकर सड़क पर पलट गई और पास खड़ी एक कार से भी जा भिड़ी। इससे अमरोहा निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस, एसडीआरएफ और दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल ललित पोहरिया (36 वर्ष) निवासी ओखलकांडा, कुंदन सिंह बिष्ट (32 वर्ष) निवासी सनागांव अल्मोड़ा, लेजम सिंह (50 वर्ष) निवासी थल, राम देव सिंह (60 वर्ष) निवासी हीरापुर जनपद कासगंज उत्तर प्रदेश, मुकेश निवासी चौफला दमुवाढूंगा काठगोदाम, आनंदी देवी निवासी पडिया गांव हल्द्वानी शामिल हैं। इसमें आनंदी देवी की स्थिति गंभीर थी, उन्हें तत्काल ओटी ले जाकर ऑपरेशन किया गया। पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें आई मामूली चोटें

घटना में सोमप्रकाश आईटीबीपी जवान निवासी अलीगढ़, कपिल निवासी मुनस्यारी मेन बाजार बोलेरो ड्राइवर, संजय बस चालक निवासी हाइडिल गेट हल्द्वानी, तारा सिंह बस परिचालक शामिल रहे। इसी प्रकार शरफाख अहमद निवासी डीडीहाट, यतिन बिष्ट निवासी सिरोही, खष्टी बिष्ट निवासी सिरोही को सीएचसी भवाली भेजा गया। वहीं आनंद सिंह, दाशिन और प्रताप सिंह को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed