सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Changing weather worsens health, crowds in OPD

Nainital News: बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत, ओपीडी में भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Changing weather worsens health, crowds in OPD
विज्ञापन
नैनीताल। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ओपीडी में लंबी कतारें देखी गईं। मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग इलाज के लिए अस्पताल आए, जिससे ओपीडी में काफी भीड़ रही। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि मार्च माह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ओपीडी के साथ ही भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इसके चलते पर्ची और दवा के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। डॉ. टम्टा ने लोगों से बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने किसी भी परेशानी पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed