फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Criminals in a car robbed gamblers of money and rings in haldwani

Haldwani News: कार सवार बदमाशों ने जुआरियों से लूटे पैसे और अंगूठियां, तमंचा दिखाकर की वारदात; पढ़ें मामला

Wed, 19 Aug 2026 11:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 19 Aug 2026 11:33 PM IST
सार

हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव में बुधवार देर रात जुआ खेल रहे लोगों के पास एक कार आकर रुकी। कार सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जुआरियों के पास रखी पूरी नकदी और उनकी अंगूठियां लूट लीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Criminals in a car robbed gamblers of money and rings in haldwani
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र में जुआ खेल रहे कुछ लोगों के पास अचानक एक कार आकर रुकी और उसमें मौजूद लोग जुए में लगी पूरी रकम लूटकर ले गए। इसके साथ ही जुआ खेल रहे लोगों के हाथ में पहनी अंगूठियां भी निकाल लीं। पूरी वारदात बुधवार देर रात तमंचे के दम पर होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात कुछ लोग व्यावसायिक गतिविधि वाले कार्यालय में जुआ खेल रहे थे। तभी वहां एक कार आकर रुकी जिसमें 8-10 लोग मौजूद थे। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर डराया। इसके साथ ही जुआ में दांव पर लगे लाखों रुपये उठाए। साथ ही वहां मौजूद लोगों की अंगूठी और चेन भी निकाली। इसके बाद सभी आरोपी बरेली रोड की तरफ निकले। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed