सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cybercriminals can access accounts in the name of booking due to gas shortage

गैस किल्लत में ठगी का खतरा: बुकिंग के नाम पर खाते तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Mar 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच लोगों की बढ़ती परेशानियों का फायदा उठाकर साइबर ठग ठगी का जाल बिछा सकते हैं। ऐसे में सतर्कता और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है।

Cybercriminals can access accounts in the name of booking due to gas shortage
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में रसोई गैस सिलिंडर के लिए लोग परेशान हैं। लोग बुकिंग के लिए लगातार एजेंसी के नंबरों पर कॉल कर रहे हैं। किल्लत की आशंका के कारण देर रात तक बुकिंग का प्रयास हो रहा है। साइबर अपराधी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी का जाल बिछा सकते हैं। ऐसे में रसोई गैस की बुकिंग या गैस उपलब्ध कराने का दावा करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है।

Trending Videos

साइबर सेल का सुझाव

- बुकिंग के लिए संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के अधिकृत वेबसाइट की जानकारी रखें।

- बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ही लॉगइन करें करें।

- रसोई गैस कंपनी से कार्ड के पीछे दिए गए नंबर और वेबसाइट का उपयोग करें।

- गूगल पर सीधे सर्च करने से बचने की कोशिश करें।

- गूगल से मिले फोन नंबर पर बुकिंग न करें। ओटीपी के नाम पर आपकी जानकारी ली जा सकती है।

- किसी भी स्थिति में एपीके फाइल डाउनलोड न करें।

सतर्कता जरूरी क्योंकि
अधिकतर लोगों के बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर ही रसोई गैस कनेक्शन से भी लिंक हैं। सब्सिडी के लिए नंबर को आधार से लिंक किया गया है। आधार से ही बैंक का खाता भी जुड़ा है। ऐसे में सतर्कता और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं शिकायत
साइबर ठगी से जुड़ी शिकायत cybercrime.gov.in पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा 1930 पर कॉल कर भी कॉल किया जा सकता है।

साइबर अपराधी ठगी के कई तरीके ईजाद करते हैं। इनकी मोडस ऑपरेंडी बदलती रहती है। इस समय रसोई गैस की जरूरत ज्यादा है। ऐसे में आशंका है कि वह इससे जुड़ी फर्जी वेबसाइट बनाकर बुकिंग के नाम पर ठगी हो सकती है। एपीके फाइल डाउनलोड करा सकते हैं। इससे मोबाइल का क्लोन बनाकर खाता खाली कर सकते हैं। - सुमित पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक साइबर सेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed