{"_id":"69cc19227b99b12cf808cbf4","slug":"decision-on-integration-of-tallital-and-mallital-business-board-soon-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124287-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल के एकीकरण का निर्णय जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल के एकीकरण का निर्णय जल्द
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंगलवार को तल्लीताल एवं मल्लीताल व्यापार मंडल के एकीकरण पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इस पर एक सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही तल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।
राम सेवक सभा परिसर में मंगलवार को हुई बैठक में अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि शहर के व्यापार मंडल पदाधिकारियों के आग्रह पर ही जिला नेतृत्व ने एकीकरण की पहल की थी। बीच में कुछ कारणों से यह पहल आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब दोनों इकाइयों के पदाधिकारियों ने एकीकरण का निर्णय लिया है। तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति साह और मल्लीताल के अध्यक्ष किशन नेगी ने कहा कि एक सप्ताह बाद एकीकरण पर विचार कर संबंधित प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा और दोनों इकाइयों के चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश संगठन मंत्री रवेल सिंह द्वारा तल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव अधिकारी जगदीश लाल साह और उनकी टीम को अग्रिम निर्देशों तक अमान्य कर दिया है। बैठक में त्रिभुवन फर्त्याल, भारती कैड़ा, ममता जोशी, कनक साह, जयंत उप्रेती, नासिर और राजेंद्र मनराल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos