{"_id":"69da2d5ec0da86a8080998e3","slug":"video-fir-against-two-in-ramnagar-gas-black-marketing-case-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: गैस की कालाबाजारी के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: गैस की कालाबाजारी के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी
गायत्री जोशी
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:45 PM IST
Link Copied
रामनगर में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करने का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एसडीएम को मिली कालाबाजारी की शिकायत पर छापेमार कार्यवाही की गई। इस दौरान घरेलू से कॉमर्शियल सिलिंडर को भरने की घटना का भांडा खोड़ हुआ। वहीं टीम ने कार्रवाई करते हुए सिलिंडरों की बड़ी खेप बरामद की। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की। बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सिलिंडरों की रीफिलिंग करने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने खताड़ी स्थित एक घर में छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दो भाईयों को घरेलू सिलेंडरों से कॉमर्शियल सिलिंडर को रिफ़िलिंग करते मिले। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खताड़ी निवासी अमन उर्फ भल्ला व शहजाद उर्फ शैजी बताया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 34 छोटे बड़े अलग-अलग कंपनियों के सिलेंडर, रिफ़ीलिंग करने के लिए तराजू, बाट समेत अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।