सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Delhi teams shine, defeating Bhopal and Amritsar.

Nainital News: दिल्ली की टीमों का जलवा, भोपाल और अमृतसर को दी शिकस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi teams shine, defeating Bhopal and Amritsar.
विज्ञापन
नैनीताल। जिला खेल संघ (डीएसए) और अमर उजाला की ओर से आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में मुकाबले जारी हैं। रविवार को पहले और दूसरे मैच में दिल्ली का अलग-अलग टीमों का दबदबा रहा जबकि तीसरा मुकाबला बराबरी पर छूटा।

पहला मुकाबला एसजीपीसी अमृतसर और दिल्ली यूनिवर्सिटी श्याम लाल कॉलेज के बीच खेला गया। मैच के नौवें मिनट में हर्ष ने गोल दागकर हाफ-टाइम तक दिल्ली को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 37वें मिनट में पंकज ने एक और गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में सीबीडीटी दिल्ली और भोपाल इलेवन आमने-सामने रहीं। मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद दिल्ली के विकास चौधरी ने 33वें मिनट में पहला गोल दागा। जोबन प्रीत सिंह ने 35वें और 58वें मिनट में बैक-टू-बैक दो शानदार गोल कर भोपाल को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब शाहबाद और साई लखनऊ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शाहबाद के कोहिनूर प्रीत सिंह ने 21वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया लेकिन 32वें मिनट में लखनऊ के आकाश पाल ने शानदार गोल दागकर मैच को ड्रॉ करा दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed