फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for withdrawal of horn ban on Mall Road Nainital intensifies

नैनीताल: मालरोड को नो हॉर्न जोन बनाने के तीन दिन बाद ही बढ़ा विरोध, विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 03 Aug 2026 05:00 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 03 Aug 2026 05:00 PM IST
सार

नैनीताल की मालरोड को नो हॉर्न जोन घोषित किए जाने के तीन दिनों के भीतर ही इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है, जिसमें सोशल मीडिया पर लोग इसे अव्यवहारिक बता रहे हैं और विधायक ने भी डीएम से मुलाकात कर आदेश पर पुनर्विचार व वापसी की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Demand for withdrawal of horn ban on Mall Road Nainital intensifies
नो हॉर्न जोन का आदेश वापस लेने के निर्णय में विधायकने डीएम को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल शहर की मालरोड को नो हॉर्न जोन घोषित किए जाने के तीन दिन बाद ही इस निर्णय का विरोध तेज होने लगा है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे अव्यवहारिक बताते हुए अपनी नाराजगी जता रहे हैं। इसी बीच नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने भी जिलाधिकारी से मुलाकात कर हॉर्न प्रतिबंध के आदेश पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


सोमवार को विधायक सरिता आर्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिलीं और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लोअर मालरोड पर रोकथाम कार्य चलने के कारण वर्तमान में पूरा यातायात अपर मालरोड से संचालित हो रहा है, जिससे मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। विधायक ने कहा कि बड़ी संख्या में पैदल यात्री मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए या इयरफोन लगाकर चलते हैं। ऐसी स्थिति में यदि वाहन चालक हॉर्न का उपयोग नहीं कर पाएंगे तो दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में मालरोड पर हॉर्न का पूर्ण प्रतिबंध व्यावहारिक नहीं है और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, भारत मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed