{"_id":"6a7079d7eb81684d8b0dd979","slug":"body-of-indrajit-singh-bhalla-who-had-gone-for-a-morning-walk-was-found-near-the-kashipur-flyover-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: मॉर्निंग वॉक पर निकले इंद्रजीत सिंह भल्ला का शव काशीपुर फ्लाईओवर के पास मिला, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: मॉर्निंग वॉक पर निकले इंद्रजीत सिंह भल्ला का शव काशीपुर फ्लाईओवर के पास मिला, हार्ट अटैक की आशंका
Mon, 03 Aug 2026 04:52 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:52 PM IST
सार
रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी निवासी इंद्रजीत सिंह भल्ला (55) सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन उनका शव काशीपुर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे मिला; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इंद्रजीत सिंह भल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह भल्ला का शव सोमवार सुबह काशीपुर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे मिला। वह सुबह करीब पांच बजे मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र पारस भल्ला ने बताया कि हाल ही में घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई थी और रविवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कोतवाली प्रभारी प्रकाश दानू ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक या मिर्गी के दौरे से मौत की आशंका है।
विज्ञापन