{"_id":"6a7077796a426a55f606e574","slug":"woman-commits-suicide-in-rudrapur-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: बाजार गए थे पति-बच्चे...लौटे तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, अज्ञात पर ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: बाजार गए थे पति-बच्चे...लौटे तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, अज्ञात पर ब्लैकमेल करने का आरोप
Mon, 03 Aug 2026 04:42 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:42 PM IST
सार
तपस्या विहार कॉलोनी में 36 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति योगेश सिंह सोलंकी दोनों बच्चों के साथ बाजार गए थे।
विज्ञापन
महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र की तपस्या विहार कॉलोनी में 36 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति योगेश सिंह सोलंकी दोनों बच्चों के साथ बाजार गए थे। लौटने पर उन्होंने पत्नी को कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका देखा। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को पिछले कई दिनों से एक युवक फोन कर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने इस आरोप को भी जांच में शामिल कर लिया है। योगेश सिंह सोलंकी कोटद्वार स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन