सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diploma engineers' strike continues

Nainital News: डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Diploma engineers' strike continues
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय कार्यालय में कर्मियों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने दावा किया कि अभियंताओं के आंदोलन से विभिन्न विभागों के विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कैंची धाम बाईपास मार्ग समेत कई कार्य विभाग व शासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। आंदोलन के बावजूद उनकी उपेक्षा से महासंघ के सदस्यों में आक्रोश है। इस मौके पर दीप चौधरी, सुरेश डंगवाल, प्रवीण कुमार, विजय विष्ट, तुलाराम टम्टा, किशोर कुमार, वीपी उनियाल, वेद प्रकाश, जीसी जोशी, कैलाश रौतेला, विपिन पुरोहित आदि रहे। रामनगर में लोनिवि गेस्ट हाउस के बाहर चल रहे धरने के दौरान प्रांतीय सचिव राजेंद्र गिरी ने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ लगातार वार्ता के बाद भी मांगे नहीं मानी जा रही हैं। इसी बीच अन्य विभागीय अधिकारियों ने डिप्लोमा इंजीनियर की मांग का समर्थन करते हुए उन्हें नैतिक समर्थन दिया है। यूथ कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed