सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diploma engineers submitted a memorandum to MP Ajay Bhatt.

Nainital News: डिप्लोमा इंजीनियरों ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Diploma engineers submitted a memorandum to MP Ajay Bhatt.
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की हड़ताल शुक्रवार को उन्नीसवें दिन भी जारी रही। इस दौरान एक बैठक आयोजित की गई। इंजीनियरों ने अपनी 27 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन दिया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सांसद ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने शासन स्तर पर वार्ता और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। भट्ट ने मुख्यमंत्री से भी इस विषय में बात करने की बात कही। महासंघ का कहना है कि हड़ताल से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष दीप चौधरी और संचालन शाखा सचिव विपिन पुरोहित ने किया।
Trending Videos

नैनीताल में ठेकेदारों ने मॉल रोड का काम रोका
नैनीताल के ठेकेदार संगठनों ने मॉलरोड का ट्रीटमेंट कार्य बंद कर दिया है। यह कदम उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के समर्थन में उठाया गया है। नैनीताल कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल्द निर्णय लेने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि महासंघ 23 मार्च से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। ठेकेदारों का कहना है कि ये मांगें केवल इंजीनियरों के हितों तक सीमित नहीं बल्कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता से भी जुड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो अन्य निर्माण कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री से प्रदेशहित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। यहां लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी, तुला राम व विवेक धर्मसत्तु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed