{"_id":"69d9d523d9798b611e0a6765","slug":"dpr-for-laying-lalkuan-sitarganj-railway-track-ready-tender-process-worth-rs-1546-crore-to-begin-soon-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk: लालकुआं-सितारगंज रेल पटरी बिछाने की डीपीआर हुई तैयार, 1546 करोड़ की निविदा प्रकिया जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk: लालकुआं-सितारगंज रेल पटरी बिछाने की डीपीआर हुई तैयार, 1546 करोड़ की निविदा प्रकिया जल्द होगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
लालकुआं-सितारगंज रेल पटरी बिछाने के लिए 1546 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पूरी हो चुकी है, निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
दिशा बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट।
- फोटो : स्रोत : सूचना
विज्ञापन
विस्तार
सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल क्लब में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्र की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। सांसद भट्ट ने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की जानकारी देने और उनके माध्यम से शुभारंभ कराने को कहा। खराब सड़कों की जांच के निर्देश दिए। रेल विभाग की समीक्षा में बताया गया कि काठगोदाम सहित पांच रेलवे स्टेशनों का 55 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
Trending Videos
लालकुआं-सितारगंज रेल पटरी बिछाने के लिए 1546 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पूरी हो चुकी है, निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। गौलापुल के पास भूस्खलन रोकने का कार्य मानसून से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। सूर्यानाला पुल निर्माण के लिए वन विभाग की आपत्तियां दूर कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया, 13 लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में 2556 आवास स्वीकृत हुए, 2529 आवंटित किए जा चुके हैं। दूसरे चरण में लगभग 11 हजार आवासों की स्वीकृति हेतु केंद्र को अनुमोदन भेजा गया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे आदि मौजूद थे।