सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Easter brings the message of forgiveness, love and brotherhood.

Nainital News: क्षमा, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर आता है ईस्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Easter brings the message of forgiveness, love and brotherhood.
विज्ञापन
हल्द्वानी। ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को ईस्टर मनाया। शहर के विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में सीनियर पास्टर राजीव मैसी और सहायक पास्टर आशुतोष दानी ने कलीसिया को संबोधित करते हुए कहा कि ईस्टर क्षमा, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर आता है।
Trending Videos

ईस्टर के अवसर पर रविवार सुबह फेरी निकली गई जो मंगल पड़ाव से शुरू होकर बाजार से होते हुए तिकोनिया स्थित चर्च तक पहुंची। चर्च में ईस्टर सर्विस आयोजित की गई। इधर सेंट थैरेसा कैथोलिक चर्च के फादर पीटर ने प्रवचन देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने पूरी मानवता के लिए अपने प्राण त्याग दिए और तीसरे दिन फिर से जीवित होकर मृत्यु पर विजय पाई है। यह पर्व हमें क्षमाशीलाता का पाठ पढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रार्थना सभा में गजराज सिंह बिष्ट और कांग्रेस नेता ललित जोशी भी पहुंचे थे। वहां आशीष मैकग्रेगर, सचिन भान, विजय सिन्हा, संजय निर्मल, संजय सिंह, मनोज सिंह, सुशील सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed