सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eklavya Cricket Academy became the champion

Nainital News: एकलव्य क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eklavya Cricket Academy became the champion
विज्ञापन
हल्द्वानी। लक्ष्मण सिंह हरक सिंह मेमोरियल अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया है। मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में एकलव्य ने एचसीए श्रीपुरम ब्लू को चार विकेट से पराजित किया।
Trending Videos

एचसीए श्रीपुरम क्रिकेट ग्राउंड में एचसीए श्रीपुरम ब्लू ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में सात विकेट पर 223 रन बनाए। अंश पाल ने 66, मनन ने 51 और कप्तान कयान बिष्ट ने 34 जोड़े। गेंदबाज ओम ऐठानी ने दो, देवांश, विभाकर और गजेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य एकेडमी ने 36.3 ओवर में जीत दर्ज कर ली। गजेंद्र बजवाल ने 96, देवांश ने 64 और उत्कर्ष ने 22 रन बनाए। गेंदबाज कुणाल, अनुराग, अक्षत, प्रिंस पटेल ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गजेंद्र बजवाल, फाइटर ऑफ द मैच अंश पाल, बेस्ट विकेट कीपर उत्कर्ष बिष्ट, मैन ऑफ द सीरीज गजेंद्र बजवाल, बेस्ट गेंदबाज हार्दिक बुधलाकोटी और मनन सिंह बेस्ट बल्लेबाज घोषित हुए। वहां मुख्य अतिथि लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, बंशी बिष्ट, बालम नेगी, राकेश धपोला, नीमा बिष्ट, अजय सिंह, कैलाश पंत, राकेश उप्रेती, किशोर भंडारी, महेंद्र बिष्ट, दीक्षांशु नेगी, इशू ,दीपेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed