सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The cold war between the sports department and the municipality is over, now the teams will show their strength.

Nainital News: खेल विभाग और पालिका के बीच कोल्ड वॉर खत्म, अब टीमें दिखाएंगी दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The cold war between the sports department and the municipality is over, now the teams will show their strength.
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान के स्वामित्व के लिए दस दिन से चल रहा घमासान मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामे में उस समय बदल गया जब पुलिस ने मैदान में प्रवेश से पूर्व पालिकाध्यक्ष के वाहन को रोक दिया। गुस्साई पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने क्रिकेट पिच पर बैठकर विरोध दर्ज किया और शहर के टोल टैक्स बंद करा दिए। कोतवाल के माफी मांगने के बाद पालिकाध्यक्ष मानीं। आखिर में खेल विभाग और पालिका ने विवाद को खत्म कर क्रिकेट प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया और दोनों के बीच चल रहा शीत युद्ध खत्म हुआ।
Trending Videos




दो विभागों की वर्चस्व की लड़ाई के कारण मल्लीताल खेल मैदान अखाड़ा बन गया है। मंगलवार को खेल विभाग स्वतंत्र रूप से नैनीताल लोकल ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता कराने के लिए मैदान में पहुंचा। यह पता चलते ही सुबह करीब दस बजे पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल सभासदों के साथ अपने वाहन से खेल मैदान को आ गईं। इस बीच पुलिस ने मैदान से पहले उनका वाहन रोक दिया। इससे गुस्साईं पालिकाध्यक्ष व सभासद पैदल मैदान में पहुंचे और क्रिकेट पिच पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासदों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज किया। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद कोतवाल हेम पंत की ओर से पालिकाध्यक्ष से माफी मांगी गई। एसडीएम नवाजिश खलीक की मौजूदगी में नगर पालिका, खेल विभाग और डीएसए के मध्य संयुक्त रूप से प्रतियोगिता कराने पर सहमति बनी। तय हुआ कि लोकल ओपन क्रिकेट और पृथ्वीराज क्रिकेट प्रतियोगिता को मर्ज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जितेंद्र पांडे, रमेश प्रसाद, मनोज साह जगाती, अंकित चंद्रा, लता दफौटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, सोनू बिष्ट, रवि जोशी, आलोक चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब दस बार पत्र में किया गया संशोधन

हंगामे के बाद खेल विभाग, नगर पालिका व डीएसए के मध्य यह सहमति बनी कि तीनों संयुक्त रूप से प्रतियोगिता कराएंगे। चार पंक्तियों के पत्र में करीब दस बार संशोधन किया गया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, डीएसओ निर्मला पंत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बता दें कि स्वतंत्र तौर पर अपनी-अपनी क्रिकेट प्रतियोगिता कराने के लिए बीते एक सप्ताह में खेल विभाग और पालिका के बीच दो बार हंगामा हो चुका था। मंगलवार को तीसरी बार विवाद के बाद पृथ्वीराज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई।
टोल टैक्स बंद होने से रहा अफरातफरी का माहौल

मंगलवार सुबह विवाद के बाद गुस्साई पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर टोल टैक्स तल्लीताल और बारापत्थर को बंद कर दिया गया। बारापत्थर स्थित टोल टैक्स से तो पर्यटकों के वाहन नहीं आ पाए लेकिन तल्लीताल अपर माल रोड से करीब 10 से 15 वाहनों ने निशुल्क नैनीताल में प्रवेश किया। सैलानियों के वाहनों का दबाव कम होने से चलते दिक्कतें ज्यादा नहीं हुई। डीएसए पार्किंग के पास पालिका के वाहन पार्क कर दिए गए जिससे पार्किंग दिनभर खाली नजर आई। ईओ रोहिताश शर्मा के निर्देश के बाद टोल टैक्स का संचालन फिर शुरू हुआ।



बंकर ने जीता मुकाबला

पृथ्वीराज क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बंकर इलेवन व स्नाइपर के मध्य खेला गया। इसमें बंकर इलेवन ने जीत दर्ज की। डीएसए सचिव रवि जोशी ने बताया कि आज से विविधत मुकाबले खेले जाएंगे। नैनीताल लोकल क्रिकेट प्रतियोगिता में जिन टीमों ने पंजीकरण कराया था, उन्हें भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है।

मैदान पर प्रतिबंध लगाने का विरोध

विवाद की स्थिति को देखते हुए मैदान के प्रवेश करने वालों रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान कई लोगों को मैदान में नहीं आने दिया गया। डीएसए के पूर्व महासचिव सोनू बिष्ट ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल मैदान में आने से रोका जा रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।



क्या बोले जिम्मेदार

- क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए गतिरोध बना हुआ था। विभागों में सहमति के बाद विविधत पृथ्वीराज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कर दिया गया है। - नवाजिश खलीक, एसडीएम नैनीताल

- नैनीताल के खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों के हित को देखते हुए सर्वसम्मति से पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। - डॉ. सरस्वती खेतवाल, पालिकाध्यक्ष नैनीताल

- नगर पालिका, डीएसए व खेल विभाग के सहयोग से पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। भविष्य में भी खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। - निर्मला पंत, डीएसओ

- तीनों विभागों के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। तीनों के मध्य प्रतियोगिता पर सहमति बन गई है। - डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी अपराध



फोटो- 03एनटीएल01पी से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed