सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women are getting help in self-employment through PM Swanidhi Yojana

Nainital News: पीएम स्वनिधि योजना से महिलाओं को स्वरोजगार में मिल रही मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Women are getting help in self-employment through PM Swanidhi Yojana
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका में कार्यरत सूडा अनुभाग की ओर सेे प्रतिवर्ष लक्ष्य के सापेक्ष समूह की महिलाओं को ऋण की सुविधा दी जाती है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत इसमें पूर्व तक प्रथण चरण में दस हजार, दूसरे चरण में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण दिया जाता था। अब योजना के तहत धनराशि बढ़ाकर 15 हजार, 25 हजार व 50 हजार की जा चुकी है। इससे महिलाएं स्वरोजगार कर आर्थिकी सुदृढ़ कर सकती हैं। छह महिलाओं से समूह की शुरुआत की जा सकती है। नैनीताल पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम चरण में 108 के सापेक्ष 104 को, दूसरे चरण में 92 के सापेक्ष 91 को और तीसरे चरण में 76 के सापेक्ष 73 को ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। समूह संगठनकर्ता चंदन भंडारी ने बताया कि ऋण का सात फीसदी ब्याज केंद्र सरकार जबकि दो फीसदी ब्याज राज्य सरकार की ओर से दिया जाता है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed