सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Engineers demonstrated in Bhawali regarding their demands.

Nainital News: मांगों को लेकर इंजीनियरों ने भवाली में किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 02 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Engineers demonstrated in Bhawali regarding their demands.
विज्ञापन
भवाली/नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरिंग महासंघ के आह्वान पर चले रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत बुधवार को भवाली में अभियंताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने को कहा। इंजीनियरों ने कहा कि हड़ताल के दस दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन में पेयजल निगम, जलसंस्थान, लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के इंजीनियर शामिल रहे। इस दौरान डीसी बिष्ट, सौरभ बिष्ट, मनोज भट्ट, मनीष सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह अधिकारी, धीरज कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, नैनीताल स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय कार्यालय में इंजीनियरों का धरना-प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की उपेक्षा से अभियंताओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। यहां दीप चौधरी, सुरेश डंगवाल, प्रवीण कुमार, विजय विष्ट, तुलाराम टम्टा, किशोर कुमार, वीपी उनियाल, वेद प्रकाश, विपिन पुरोहित आदि रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed