{"_id":"69d6b1ce53b90be9200fa3cd","slug":"engineers-sought-justice-from-goljyu-nainital-news-c-238-1-ntl1003-124601-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अभियंताओं ने गोल्ज्यू से मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अभियंताओं ने गोल्ज्यू से मांगा न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अपनी 27 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड डिप्लोमा अभियंता महासंघ के बैनर तले अभियंताओं की हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। शासन स्तर से सुनवाई न होने पर अभियंताओं ने न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर में अर्जी लगाकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) अतिथि गृह पर धरना-प्रदर्शन किया।
शहर के विभिन्न विभागों के अभियंता 17 दिनों से हड़ताल पर हैं। बुधवार को लोनिवि कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे अभियंता घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने गोल्ज्यू से न्याय की अर्जी लगाई। इस दौरान नैनीताल शाखा अध्यक्ष अभियंता दीप चौधरी, जीएस जनौटी, विवेक सिंह, विपिन पुरोहित, दिनेश सिंह, तुलाराम टम्टा, किशोर कुमार, बबीता आदि अभियंता मौजूद रहे।
Trending Videos