सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former MLAs Thukral and Narayan Pal leave for Delhi, may join Congress today

Rudrapur: पूर्व विधायक ठुकराल और नारायण पाल दिल्ली रवाना, आज ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 28 Mar 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच दोनों नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं जहां आज उनके पार्टी ज्वाइन करने की संभावना जताई जा रही है।

Former MLAs Thukral and Narayan Pal leave for Delhi, may join Congress today
कांग्रेस सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार

राजनीतिक गलियारों में हलचल के बीच पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और नारायण पाल दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों नेता शनिवार को (आज) कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस दोनों नेताओं को अपने पाले में दो सीटों को साधने की कोशिश में लगी है।

Trending Videos

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कई विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रणनीतिक प्रयास कर रही है। ठुकराल और नारायण पाल के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को रुद्रपुर और सितारगंज सीटों पर अपनी चुनावी संभावनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है लेकिन दिल्ली रवाना होने की खबर ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है। यह देखना होगा कि यह राजनीतिक चाल कांग्रेस के लिए कितनी प्रभावी साबित होती है और आगामी चुनावों में इसका क्या प्रभाव पड़ता है। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता भी इस घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। क्योंकि यह उनके लिए भी एक संकेत है।

राजकुमार ठुकराल का राजनीतिक सफर
वर्ष 1982 में एएनझा इंटर कॉलेज में सचिव रहे। वर्ष 1989, 91 व 93 में एसबीएस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। वर्ष 1997 में रुद्रपुर मुख्य बाजार से सभासद चुने गए। वर्ष 1994 राज्य आंदोलन के लिए 22 दिनों तक फतेहगढ़ जेल में रहे। वर्ष 1997 में फिर बाजार से सभासद बने। वर्ष 2003 में भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष बने। 2012 में भाजपा से विधायक बने। 2017 में फिर भाजपा से विधायक रहे। वर्ष 2022 में टिकट कटने पर निर्दलीय लड़े और 27 हजार वोट पर संतोष करना पड़ा था।

दो बार विधायक रह चुके हैं नारायण
सितारगंज से नारायण पाल दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2002 व 2007 में उन्होंने बसपा के बैनर से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हल्द्वानी से लेकर सितारगंज तक पाल की सक्रियता रही है।

कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव व सुरेंद्र शर्मा ने फोन कर दिल्ली आने के लिए कहा है। मैं दिल्ली के लिए निकल गया हूं और संभवत: शनिवार को कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करूंगा। - राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक

- कांग्रेस के आमंत्रण पर दिल्ली जा रहा हूं। इस बार कांग्रेस जॉइन करूंगा। आगामी चुनाव में मैदान में उतरने की पूरी तैयारी है। नारायण पाल, पूर्व विधायक


ठुकराल का चरित्र कांग्रेस से मिलता है : अरोरा
रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में ज्वाइनिंग की चर्चा पर विधायक शिव अरोरा ने चुटकी ली है। उनका कहना है कि ठुकराल का चरित्र कांग्रेस से मिलता है। कांग्रेस ने उन्हें लेने में देरी कर दी। ठुकराल ने जो कारनामे विधायक रहते हुए किए वह किसी से छिपे नहीं हैं। उनके परिवार के लोगों की उगाही को सब जानते हैं। भाजपा में आने के लिए ठुकराल फड़फड़ाते रहे, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। अपनी नेत्री का अपमान सहने के बाद कांग्रेस उन्हें स्वीकार कर रही है। इससे आगे और क्या कहा जा सकता है। ब्यूरो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed