सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fuel crisis deepens in Kumaon as tensions in West Asia escalate, fuel pumps draw crowds

Petrol-Diesel Supply Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कुमाऊं में ईंधन संकट गहराया, पंपों पर उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 15 May 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

कुमाऊं में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से पंपों पर टैंक फुल कराने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है।

Fuel crisis deepens in Kumaon as tensions in West Asia escalate, fuel pumps draw crowds
पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल डलवाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की तपिश अब कुमाऊं के पेट्रोल पंपों तक महसूस होने लगी है। तेल कंपनियों ने जहां उधार पर ईंधन देना लगभग बंद कर दिया है वहीं भुगतान के बाद भी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में देरी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि हमेशा भरे रहने वाले टैंक अब आधे खाली नजर आने लगे हैं। ऐसे में लोगों में ईंधन संकट और कीमतों में बढ़ोतरी का डर बढ़ गया है। पंपों पर टैंक फुल कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। कुमाऊं मंडल में विभिन्न कंपनियों के 250 से अधिक पेट्रोल पंप हैं जिन्हें मथुरा और आंवला (बरेली) के पेट्रोलियम डिपो से ईंधन की आपूर्ति होती है। अकेले नैनीताल जिले में 88 पेट्रोल पंप संचालित हैं।

Trending Videos


पंप कारोबारियों के मुताबिक कुमाऊं में रोजाना सात लाख लीटर डीजल और तीन लाख लीटर पेट्रोल की खपत है। पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के मुताबिक पश्चिम एशिया में तनाव के बाद पंप स्वामियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन किया। खाड़ी युद्ध से पहले तेल कंपनियां उन्हें हफ्तेभर तक का क्रेडिट (उधार) देती थी। अब वह पहले भुगतान करने के बाद ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं। यदि किसी पंप को शुक्रवार को पेट्रोल डीजल चाहिए तो उन्हें एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही कंपनियों को भुगतान करना पड़ रहा है। कई बार तो दो दिन पहले भुगतान करने के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed