सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gang stealing batteries from dumpers busted, four arrested in haldwani

Haldwani News: डंपरों से बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 16 Feb 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में डंपरों से बैटरियां चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gang stealing batteries from dumpers busted, four arrested in haldwani
- फोटो : एआई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में सात फरवरी को बनभूलपुरा के गौलापार बाईपास रोड स्थित पार्किंग में खड़े दस से ज्यादा डंपरों से बैटरियां चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने गौलापार बाईपास से चोरी करने वाले विनोद कुमार (25), रंजीत (24) और रंजीत सिंह (26) निवासी पिंडारी अशोक थाना बहेड़ी (बरेली) को गिरफ्तार किया। बैटरी खरीदने वाले कबाड़ी जलील अहमद (40) निवासी मोहल्ला अब्बासनगर बहेड़ी को पकड़ा। इनके पास से छह बैटरियां भी बरामद हुई हैं।

Trending Videos

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने कहा कि 12 फरवरी को जुहैब आलम निवासी लाइन नंबर 13 आजाद नगर ने बनभूलपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने कहा कि सात फरवरी उसके डंपर से बैटरी चोरी हो गई। अन्य डंपरों से बैटरी चुराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौलापार बाईपास रोड से लालकुआं होकर किच्छा तक सौ से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज देखी गई। फुटेज में कार का नंबर दिखा और इसके जरिये आरोपियों की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई।

सीओ ने कहा कि शनिवार रात बनभूलपुरा एसओ दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में एसआई मनोज यादव की टीम ने गौला बाईपास रोड से विनोद कुमार (25), रंजीत (24) व रंजीत सिंह (26) निवासी पिंडारी अशोक थाना बहेड़ी (बरेली) और जलील अहमद (40) निवासी मोहल्ला अब्बासनगर बहेड़ी को पकड़ा। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त कार और छह बैटरियां भी बरामद हुईं। विनोद कुमार, रंजीत व रंजीत सिंह ने कबाड़ी जलील अहमद से बातचीत कर चोरी का माल खपाने की पहले ही बात कर ली थी। इनसे बैटरी लेने के बाद कबाड़ी यहां से बैटरियों को आगे बढ़ा देता था।

चोरी के लिए खरीदी कार

रंजीत, रंजीत सिंह और विनोद कुमार ने एक साथ कई वाहनों को निशाना बनाने की योजना बनाई। चोरी के बाद बैटरी ले जाने के लिए गाड़ी की जरूरत थी। ऐसे में तीनों एक लाख रुपये लेकर दिल्ली गए और कुछ माह पहले सेकेंड हैंड कार खरीद लाए। इसी कार में उन्होंने चोरी की बैटरियों को रखा था।

तीनों पर बहेड़ी थाना में भी 2023 में दर्ज है दो प्राथमिकी

तीनों आरोपियों पर बरेली के बहेड़ी थाना में वर्ष 2023 में चोरी की दो प्राथमिकी दर्ज है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। कबाड़ी जलील अहमद के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में जुटी है।

विनोद अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हो गया था सफल

आरोपियों में से एक विनोद कुमार ने अग्निवीर भर्ती की भी परीक्षा दी थी। वह परीक्षा में सफल भी हो गया था। जब पुलिस वैरिफिकेशन हुआ तो चोरी के प्राथमिकी की बात खुल गई। ऐसे में उसकी भर्ती रोक दी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed