सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work charge employees protested at PWD, expressed displeasure over pension demands in nainital

Nainital News: वर्कचार्ज कर्मचारियों ने लोनिवि में किया प्रदर्शन, पेंशन मांगों को लेकर नाराजगी जताई

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 16 Feb 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में नियमित और सेवानिवृत वर्कचार्ज कर्मचारियों ने पेंशन की मांग को लेकर लोनिवि कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

Work charge employees protested at PWD, expressed displeasure over pension demands in nainital
नैनीताल में सेवानिवृत वर्कचार्ज कर्मचारियों का लोनिवि कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में नियमित व सेवानिवृत वर्कचार्ज कर्मचारियों सोमवार को लोनिवि कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि शासन ने 16 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश में एक अक्तूबर 2005 के बाद नियमित हुए वर्कचार्ज कार्मिकों की दस वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर ही पेंशन की परिधि में रखा गया है। इससे कर्मचारी नाराज है। इधर नए शासनादेश से 2023 से पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन रोक लगा दी गई है।
Trending Videos


लोनिवि की ओर से पेंशन पत्रवली कोषधिकारी कार्यालय को नहीं भेजी है, जिससे 2005 से 2023 तक सेवनिवृत कार्मिकों कि पेंशन पर रोक लग गई है। बीते दिवस की चेतावनी के क्रम में कर्मचारी अदिकारियो घेराव करने पहुंचें थे। चेतावनी दी है कि शीघ्र उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर वृहद आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में दर्जनों कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed