Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
The DM expressed displeasure over the Jal Jeevan Mission, PMGSY and Matru Vandana being in the B category
{"_id":"6992ee67fbace73183085001","slug":"video-the-dm-expressed-displeasure-over-the-jal-jeevan-mission-pmgsy-and-matru-vandana-being-in-the-b-category-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई और मातृवंदना के बी श्रेणी में होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई और मातृवंदना के बी श्रेणी में होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:46 PM IST
Link Copied
नैनीताल जिले के डीएम ललित मोहन रयाल ने सोमवार को विकास भवन में जिला योजना, राज्य सेक्टर और बीस सूत्री कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित की। डीएम ने बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट में जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई और मातृवंदना के बी श्रेणी में होने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से 10 मार्च तक सड़क पर डामरीकरण और अन्य निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा अगर प्रगति रिपोर्ट सही नहीं हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से जिला योजना और अन्य योजनाओं में धनराशि शत प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा अगर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में खामियां मिली तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर पुलिस और खुफिया एजेंसी को सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठाने के लिए कहा गया है। डीएम ने कहा कि भीमताल में पर्यटन सीजन में सैलानियों और स्थानीय लोगों को जाम का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण को जल्द पार्किंग का निर्माण कार्य करने को कहा है। साथ ही भीमताल में बिना अनुमति के पानी की बोरिंग कराने और टैंकरों से पानी बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, डीएसटीएओ डॉ मुकेश सिंह नेगी, सीईओ गोविंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।